Home छत्तीसगढ़ लाकडाउन के बीच देशी शराब दुकान से 242 बोतल शराब चोरी

लाकडाउन के बीच देशी शराब दुकान से 242 बोतल शराब चोरी

622
0
file photo

भिलाई। लॉकडाउन में शराब की कमी के कारण शराब की दुकानों में चोरी का सिलसिला जारी है। ताजा मामले में भिलाई के जवाहर नगर स्थित देशी शराब की दुकान से 242 बोतल शराब चोरी की वारदात सामने आई है। दुकान के मैनेजर नेइस संबंध में वैशाली नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि राजधानी रायपुर में भी शराब की दुकान में चोरी का मामला सामने आ चुका है।
वैशाली नगर पुलिस के मुताबिक शराब दुकान के मैनेजर गजेंद्र सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि बीती राम अज्ञात चोरों से टीन की शीट को तोड़कर शराब की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को मैनेजर ने बताया कि बदमाश 136 बोतल मसाला और 96 बोतल प्लेन शराब चुरा ले गए। मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में लग गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here