Home छत्तीसगढ़ लॉकडाऊन का उल्लंघन कर दरगाह में इकठ्ठा हुए 16 लोगों के खिलाफ...

लॉकडाऊन का उल्लंघन कर दरगाह में इकठ्ठा हुए 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

509
0

रायपुर। प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान दरगाह में एकत्र हुए 16 लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार रतनपुर पुलिस ने दरगाह में एकत्रित हुए 16 लोगों के खिलाफ  अपराध पंजीबद्ध दर्ज किया है। बिना किसी जरूरी कारण के एक व्यक्ति के भी बाहर निकलने  के साथ धार्मिक जगहों में लोगों के इकट्टा होने पर भी पाबंदी लगाई गई है। लेकिन इन सभी नियमों को नजरअंदाज कर दरगाह में 16 लोग एकत्र हो गए और वो भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए बगैर। पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो सभी 16 लोगों के खिलाफ  शासन के आदेश का उल्लंघन करने के मामले में अपराध दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here