Home छत्तीसगढ़ कोरोना वायरस के पाजीटिव मरीजों की संख्या में हुई वृद्धि, एम्स में...

कोरोना वायरस के पाजीटिव मरीजों की संख्या में हुई वृद्धि, एम्स में 52 वेन्टिलेटर और मंगवाये, कुल उपलब्ध वेंटिलेटर 127

495
0

रायपुर। कोरोना वायरस के प्रकोप से छत्तीसगढ़ को भी अब तक निजात नहीं मिली है। पिछले दिनों कोरोना वायरस का मरीज इलाज हेतु केवल एक एम्स में भर्ती किया गया था किंतु गुरुवार को कटघोरा जिले में आठ और कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या संक्रमित होने की बात अब एम्स में नौ संक्रमित मरीजों को भर्ती कर उनका सुचारू इलाज किया जा रहा है। एम्स के डायरेक्टर डॉ. नितीन एम.नागरकर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए 52 और वेन्टिलेटर की मांग केंद्र सरकार को भेजी गई है।

अभी एम्स में 75 वेंटिलेटर उपलब्ध है। 52 और वेंटिलेटर मिलने पर कुल 127 वेंटिलेटर उपलब्ध होने से मरीजों के इलाज में चिकित्सा कर रहे चिकित्सकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मरीज को उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। इधर राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 13 अप्रैल सोमवार से डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति हास्पिटल (मेकाहारा) में प्रतिदिन 90 मरीजों के कोरोना जांच की जाएगी। कोरबा क्षेत्र के कटघोरा से मिले नये पाजीटिव मरीजों की संख्या को देखते हुए राज्य शासन से जहां कटघोरा को सीलबंद किया है वहीं वहां के निवासियों में प्रत्येक व्यक्ति की कोरोना जांच किये जाने के आदेश स्वास्थ्य संचालनालय से जारी किये गये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here