रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ट्वीट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने ट्वीट में कहा है कि आपके प्रतिपालकत्व में प्रदेश तरक्की के पथ पर आगे बढ़े, आपके संरक्षण में लोकतांत्रिक मूल्यों की गरिमा और अधिक बढ़े। ऐसी हम सब कामना करते है। श्री बघेल ने राज्यपाल के स्वस्थ एवं दीर्घायू की भी कामना की।



