Home सरगुजा संभाग अंबिकापुर अंबिकापुर के दो व्यवसायी लापता…. कार बरामद पर व्यापारियों का सुराग नहीं.....

अंबिकापुर के दो व्यवसायी लापता…. कार बरामद पर व्यापारियों का सुराग नहीं.. पुलिस की टीमें तलाश में जुटीं..

567
0

अंबिकापुर। संभाग मुख्यालय के दो व्यापारी जो कि आपसी रिश्तेदार भी हैं, कल देर शाम क़रीब आठ बजे के बाद से लापता हो गए हैं। कप्तान आशुतोष सिंह ने इनकी पतासाजी के लिए तीन टीमें बनाई हैं।संदिग्ध परिस्थितियों में लापता यह दोनों व्यवसायी जिस इनोवा में निकले थे, वह लावारिस हालत में ही शहर के आकाशवाणी चौक के पास रात में ही बरामद हो चुकी है।

पुलिस ने जो गुम इंसान की कायमी की है, उसमें यह ब्यौरा है कि 40वर्षीय सुनील अग्रवाल और चचेरा भाई सौरभ अग्रवाल इनोवा कार में कल शाम आठ बजे निकले और फिर नहीं लौटे। परिजनों ने पतासाजी की तो पता भी नहीं चला।

IG सरगुजा रतन डाँगी ने पूरे मामले की खुद निगरानी कर रहे हैं। कप्तान आशुतोष सिंह ने कहा

“हमने तीन टीमें गठित की हैं.. पुलिस लगातार जाँच कर रही है.. हम जल्द प्रगति से अवगत कराएगें”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here