रायपुर । छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 76435 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है । इन पर राज्य सरकार लगातार निगरानी रख रही है। यह वह लोग हैं जो या तो विदेशों से आने वाले लोगों के संपर्क में आए थे। या फिर दूसरे राज्यों से आए हुए लोगों के संपर्क में आए थे।
कटघोरा में 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज
कोरबा जिले के कटघोरा इलाके के मस्जिद पारा में 7 कोरोना के नए मरीज मिलने से इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई है। इनमें 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल बताई जा रही है । इन सभी को आज सुबह एम्स रायपुर लाया गया है । जहां इनका इलाज जारी है ।शनिवार की रात को भी इनका टेस्ट पॉजिटिव पाया गया । इसके बाद इनको तत्काल एंबुलेंस की मदद से रायपुर एम्स लाया गया।
7 more persons have tested positive for #Coronavirus in Chhattisgarh's Korba district: AIIMS Raipur
Total positive cases in the state stand at 25 including 10 discharged/cured.
— ANI (@ANI) April 11, 2020
कुल कितने लोगों का परीक्षण
छत्तीसगढ़ शासन ने बुलेटिन जारी कर बताया गया कि राज्य में कुल 3858 लोगों की जांच की गई। इनमें से 3503 लोगों के टेस्ट नेगेटिव पाए गए । 3037 सैंपल की जांच जारी थी। राज्य में 18 लोगों को पाजिटिव पाया गया था, जिनमें से 10 लोगों का इलाज हो चुका और वे लोग पूर्णता स्वस्थ हैं। 7 नए मरीजों के आ जाने से यह तादाद बढ़कर 25 हो गई । इनमें से 15 लोगों का इलाज एम्स रायपुर में चल रहा है । कटघोरा में कुल 9000 लोगों का परीक्षण किया गया है।



