Home सरगुजा संभाग अंबिकापुर पिता ने बाहर खेलने से मना किया तो 12 वर्षीय पुत्र ने...

पिता ने बाहर खेलने से मना किया तो 12 वर्षीय पुत्र ने लगा ली फांसी

1061
0
file photo

अंबिकापुर। जिले के विश्वविद्यालय मार्ग भकुरा में रहने वाले 12 वर्ष के बालक ने पिता द्वारा बाहर खेलने से मना करने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हालांकि इस बात की पुष्टि नही हुई कि मृतक ने पिता द्वारा खेलने से मना करने पर ही फांसी लगाई है किंतु आशंका यही व्यक्त की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार भकुरा निवासी देव कुमार शुक्रवार को अपनी मां और सात वर्षीय बहन के साथ महुआ बिनने के लिए सुबह 10 बजे गया था। दोपहर में महुआ बिनकर सभी घर वापस आ गए। घर आने के बाद मृतक देव कुमार की मां नहाने के लिए चली गई थी। वही उसकी छोटी बच्ची किरण 7 वर्ष अपने पिता के पास घर की परछी में सो रही थी। देव कुमार बाहर खेलने के लिए जा रहा था, जिस पर पिता ने धूप में बाहर जाने से मना करते हुए घर में ही खेलने के लिए कहा। इसके बाद वह एक कमरे में जाने के बाद दरवाजा बंद कर लिया। मां नहाकर आई तो बंद कमरे का दरवाजा खटखटाने लगी, आवाज लगाई लेकिन दरवाजा नहीं खुलने पर कुंडी तोड़कर वे अंदर गए, यहां उन्होंने 12 वर्षीय पुत्र को फांसी पर लटके देखा। फिलहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामलें को विवेचना में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here