Home छत्तीसगढ़ विदेश से लौटे 26 लोग अब भी गायब, पुलिस कर रही तलाश

विदेश से लौटे 26 लोग अब भी गायब, पुलिस कर रही तलाश

551
0

रायपुर। एक मार्च से 22 मार्च तक विदेश से लौटे लोगों में रायपुर लौटने वाले 26 यात्री गायब है। गायब सभी 26 लोग राजधानी रायपुर के रहने वाले है। राजधानी पुलिस इनकी तलाश कर रही है। ज्ञात हो कि प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ते ही राज्य सरकार ने 1 मार्च से 22 मार्च तक विदेश से लौटने वालों की सूची जारी की थी जिन्हें शासन-प्रशासन से संपर्क कर जानकारी देने के निर्देश दिये गए थे। इसके बाद 996 लोगों के विदेश से राजधानी पहुंचने का पता चला था जिनमें से अब तक 970 लोगों की पतासाजी हो गई है वहीं 26 लोग अभी तक गायब है।

गायब लोगों को पुलिस की टीम लगातार तलाश कर रही है। इस संबध में पता चला है कि प्रशासन को एयरपोर्ट तथा ट्रैवल कंपनी से भी विदेश से लौटने वालों की सही जानकारी नही मिली थी जिसके चलते सभी लोगों को तलाश करने में देरी हो रही है वहीं कुछ लोगों ने अपना नाम पता गलत बताया था जिस वजह से भी फरार लोगों को ढंूढने में परेशानी हो रही है। पुलिस अधिकारियों को कहना है कि गायब लोगों पर कानूनी तौर पर कार्रवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here