कोरबा। कोरबा में एक निजी नर्सिंग होम को आइसोलेट किया गया है। नर्सिंग होम डॉक्टर समेत उनके परिजनों सहित पूरे स्टाफ हुआ कोरेन्टीन किया गया है। इस नर्सिंग होम में कोरोना पॉजिटिव मरीज के रिश्तेदार का प्रसव कराया गया था। बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव मरीज इस अस्पताल में दो दिन रही थी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर आइसोलेट किया गया है, गौरतलब है कि कटघोरा में 8 अप्रैल की रात को कोरोना संक्रमित मरीज मिली थी।



