रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी के गठन के बाद अब कांग्रेस संचार विभाग का भी पुर्नगठन किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया के अनुमोदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहमति से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेस संचार विभाग की 34 सदस्यों की सूची जारी किया है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी के साथ कांग्रेस संचार विभाग के 16 सदस्य बनाए गए हैं7 कांग्रेस संचार विभाग में 12 प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है और 5 मीडिया कोआर्डिनेटर बनाए गए हैं।
संचार विभाग में शामिल होने वालों में शैलेष नितिन त्रिवेदी को पुन: प्रमुख बनाया गया है। वहीं राजेंद्र तिवरी, रमेश वल्र्यानी, आरपी सिंह, सुरेंद्र शर्मा, सुशील आनंद शुक्ला, विकास दुबे, विभोर सिंह, रउफ कुरैशी, किरणमयी नायक, क्रांति बंजारे, नीना रावतिया, संदीप साहू, नितिन भंसाली, अमित श्रीवास्तव, अमित यदु को सदस्य बनाया गया है। संचार विभाग के प्रवक्ताओं में धनंजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, विकास तिवारी, एमए इकबाल, सुरेंद्र वर्मा, आलोक दुबे, अभय नारायण राय, जनार्दन त्रिपाठी, कमलजीत पिंटू, कृष्ण कुमार मरकाम, वंदना राजपूत को शामिल किया गया है। मीडिया कोओर्डिनेटर के रूप में विकास बजाज, स्वप्रिल मिश्रा, अजय गंगवानी, प्रमाशमणी वैष्णव तथा अंशुल मिश्रा को शामिल किया गया है।



