Home देश कामगारों ने लॉकडाउन बढ़ाने पर घर जाने की व्यवस्था के लिये प्रदर्शन...

कामगारों ने लॉकडाउन बढ़ाने पर घर जाने की व्यवस्था के लिये प्रदर्शन किया

482
0

मुंबई। लॉक डाउन की अवधि को 19 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए मुंबई के उपनगर बांद्रा में हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम सड़क पर दिखा। जानकारी के मुताबिक, ये लोग खाने की समस्या बता रहे हैं और घर भेजने की मांग कर रहे हैं। भीड़ के रूप में जुटे ज्यादातर लोग दूसरे राज्यों के प्रवासी कामगार हैं। ये लोग शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें यहां खाने-पीने की समस्या हो रही है इसलिए ये अपने घर जाना चाहते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर इन लोगों को तितर-बितर कर दिया है।

देशभर में 3 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि लोग लॉकडाउन को लंबा खिंचता देख घबरा गए और घर भेजने की मांग करने लगे है। बता दें कि अब तक कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ही सामने आए हैं। राज्य में कोरोना के कुल 2334 मरीज सामने आए हैं। इसमें से 217 मरीज ठीक हो चुके हैं और कोरोना के चलते 160 लोगों की मौत हो चुकी है। सिर्फ मुंबई में ही कोरोना के हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here