Home मनोरंजन होम मेड गोल गप्पे और बेसन की बर्फी का स्वाद ले रहीं...

होम मेड गोल गप्पे और बेसन की बर्फी का स्वाद ले रहीं अनुष्का शर्मा

537
0

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए 21 दिन के लॉकडाउन बढ़कर 3 मई तक हो गई है और सभी लोग अपने घर पर हैं। लगातार घर में रहने से लोग बोर होने लगे तो कुछ लोगों ने इससे निपटने के तरीके निकाल लिए। वहीं, शूटिंग्स बंद होनें बॉलिवुड के सिलेब्स भी अपने घर पर हैं और टाइमपास के लिए कुछ न कुछ कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान अनुष्का शर्मा आए दिन फोटोज और वीडियोज शेयर करके बता रही हैं, उनका समय कैसे बीत रहा है। अब उन्होंने दो तस्वीरें शेयर कर बताया है कि वह गोल गप्पे और बेसन की बर्फी का स्वाद ले रही हैं।

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर होम मेड गोल गप्पे और बेसन की बर्फी की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इन दोनों डिश के लिए अपनी मां को क्रेडिट दिया है। बता दें कि ऐक्ट्रेस अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ की वीडियोज और फोटोज शेयर कर रही हैं।

इससे पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसमें ऐक्ट्रेस अपने पति के बाल काटते नजर आ रही थीं। वहीं, अनुष्का शर्मा ने अपन पिता के बर्थडे पर चॉकलेट केक बनाया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार डायरेक्टर आनंद एल रॉय की फिल्म जीरो में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। इसके बाद से अनुष्का शर्मा ने किसी प्रॉजेक्ट की घोषणा नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here