Home छत्तीसगढ़ राज्य में देशी-अंग्रेजी शराब की कीमतों में 40 रूपए तक की वृद्धि

राज्य में देशी-अंग्रेजी शराब की कीमतों में 40 रूपए तक की वृद्धि

741
0
file photo

शराब लेने अब मदिराप्रेमियों को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी

रायपुर। राज्य में मदिराप्रेमियों को अब शराब के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। राज्य सरकार ने देशी शराब के दामों में 40 रूपए तक की वृद्धि कर दी है। इससे मदिराप्रेमियों को अब शराब के लिए अपनी जेब और ज्यादा ढीला करना होगा।
देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच राज्य में शराब दुकान खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे मदिराप्रेमियों को अब शराब के लिए अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। राज्य सरकार के आबकारी विभ ाग ने अंग्रेजी शराब के साथ ही साथ देशी शराब की कीमत बढ़ा दी है।

राज्य में शराब के नए दामों के अनुसार देशी शराब की ब्रांड प्लेन का पव्वा पहले 60 रुपए मिलता उसे बढ़ाकर 70 कर दिया है। वहीं फु ल प्लेन की बोतल पहले 230 रुपए थी जिसे बढ़ाकर 270 रूपए कर दिया गया है।
देशी शराब की मसाला की बात करें तो पहले मसाला का पव्वा 70 रुपए में बिकता था उसे बढ़ाकर 80 रुपए किया गया है। वहीं फ ुल मसाला की बोतल पहले 270 रुपए में बिकती थी। जिसे 40 रुपए बढ़ाकर अब 310 रुपए किया गया है। हालांकि लॉकडाउन के चलते अभी शराब दुकानें बंद हैं। लेकिन जब खुलेंगी तो इसी नए रेट के मुताबिक शराब मिलेगी। सरकार ने शराब की बोतले में 10 रुपए से लेकर 40 रुपए तक की वृद्धि की है, लेकिन मदिराप्रेमियों को शराब दुकान खुलने का बेसब्री से इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here