Home छत्तीसगढ़ युंका प्रदेश अध्यक्ष ने मुंगेली के आरोपी युवक को पूर्व से हटा...

युंका प्रदेश अध्यक्ष ने मुंगेली के आरोपी युवक को पूर्व से हटा दिये जाने की जानकारी दी

494
0

रायपुर 16 अप्रेल 2020 ( इंडिया न्यूज रूम ):- प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचन्द्र पाढ़ी द्वारा जानकारी दी गयी है कि मुंगेली शराब तस्करी वाले मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी को पूर्व में ही युवक कांग्रेस से हटाया जा चुका है। विभिन्न समाचार संस्थाओं में युवक कांग्रेस नेता की शराब तस्करी में गिरफ्तारी प्रकाशित होने के बाद उन्होंने उक्ताशय की जानकारी दी है। मध्यप्रदेश से अंग्रेजी शराब तस्करी के मामले में 3 आरक्षकों के साथ मुंगेली के युवक की वाहन चालक के साथ गिरफ्तारी मुंगेली पुलिस द्वारा की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here