Home छत्तीसगढ़ रायपुर ब्रेकिंग:कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ से राहत भरी खबर…. प्रदेश में 6...

रायपुर ब्रेकिंग:कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ से राहत भरी खबर…. प्रदेश में 6 और कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए ठीक… कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर अब 10 पर पहुंची।

486
0
  • पिछले 24 घण्टे में 10 मरीज हुए स्वास्थ्य।
  • मरीजो के ठीक होने के बाद उन्हें छुट्टी दी गई।

रायपुर। प्रदेश के लिए लगातार तीसरा दिन भी राहत भरा रहा है। गुरुवार को 6 और कोरोना मरीज ठीक होकर एम्स रायपुर से डिस्चार्ज किए गए हैं। इसकी पुष्टि एम्स के जनसंपर्क अधिकारी ने की है। इसी के साथ ही अब छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या घटकर केवल 10 रह गई है, जिनका उपचार एम्स में जारी है। मंगलवार को भी एम्स से ठीक होने के बाद कोरोना के 3 मरीजों और बुधवार को 4 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया था। इस तरह तीन दिनों में कुल 13 मरीज ठीक हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here