Home बिलासपुर संभाग कोरबा मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे,मची कोयला लूटने की भीड़

मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे,मची कोयला लूटने की भीड़

548
0
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दीपका नगर में मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए जिससे रेल यातायात बाधित हुआ।

कोरबा। मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गये। कोयले से लदी ट्रेन पटरी से उतरने पर दुर्घटना हो गई। हालांकि इस घटना में किसी तरह की हताहत की खबर नहीं है। डिब्बे पटरी से उतरने पर दीपका मार्ग बाधित हो गया।
बताया जा रहा है कि मालगाड़ी एसईसीएल से कोयला लोड कर निकली थी। मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरते ही कोयले की लूट करने लोगों की भीड़ जमा हो गई और सोशल डिस्टेंसिंग को ताक पर रखकर लोग कोयला लूटने में भिड़ गये। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एस ई सी एल के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। इसके बाद सुधार कार्य शुरू किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here