Home देश लॉकडाउन में पूर्व सीएम के परिवार में हुई भव्‍य शादी, देखें वीडियो

लॉकडाउन में पूर्व सीएम के परिवार में हुई भव्‍य शादी, देखें वीडियो

602
0

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में शुक्रवार को पूर्व मुख्‍यमंत्री एचडी कुमारास्‍वामी ने बेटे बेटे निखिल कुमारास्‍वामी के विवाह समारोह का आयोजन किया जिसमें लॉकडाउन व शारीरिक दूरी के नियमों की परवाह नहीं की गई है। उनकी शादी कांग्रेस के पूर्व आवासीय मंत्री एम कृष्‍णप्‍पा की पोती रेवती से हुई है। 2019 में राजनीति के क्षेत्र में कदम रखने वाले निखिल ने मंड्या लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे। निखिल ने कन्‍नड़ फिल्‍मों में डेब्‍यू किया। कर्नाटक के उपमुख्‍यमंत्री सीएन अश्‍वत्‍थनारायण ने कहा, ‘मैंने रामनगर डिप्‍टी कमिश्‍नर से रिपोर्ट मांगी है। मैं पुलिस सुप्रिटेंडेंट से बात करूंगा, हमें इस पर कार्रवाई करनी होगी।’

पहले कहा गया था कि इस शादी के समारोह में अधिक लोग नहीं शामिल होंगे लेकिन जारी तस्‍वीरों में पूरी तरह लॉकडाउन उल्‍लंघन दिख रहाा है। बता दें कि दोनों परिवार रामनगर के जनपडा लोक के पास इस समारोह का आयोजन करने वाले थे। लेकिन लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के कारण इसे रद किया गया।

इस समारोह के लिए रामनगर में फार्म हाउस को पहले ही खूब सजाया गया था। शादी के इस आयोजन के लिए रामनगर जिला प्रशासन से भी अनुमति मिल गई थी। गुरुवार को कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री सीएन अश्वत्‍थ बताया था कि कुमारस्वामी के बेटे की शादी समारोह की निगरानी के लिए प्रशासन को सूचित किया गया है और यदि लॉकडाउन दिशा-निर्देश के किसी भी तरह से उल्लंघन किया जाता तो कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले कर्नाटक के ही टुमकुर जिले के तुरुवेकेर से भाजपा विधायक एम जयराम (M Jayaram) ने लॉकडाउन के नियमों की कुछ इसी तरह धज्जियां उड़ाई थी। उन्‍होंने ग्रामीणों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। मौके पर केक और बिरयानी लोगों में बंटवाई। उन्‍होंने वहां मौजूद बिन मास्‍क के बच्‍चों के हाथों में केक का टुकड़ा दिया साथ ही सभी को बिरयानी भी खिलाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here