Home छत्तीसगढ़ रिजर्व बैंक आफ इंडिया की रिपोर्ट : लॉकडाउन में भी छत्तीसगढ़ ने...

रिजर्व बैंक आफ इंडिया की रिपोर्ट : लॉकडाउन में भी छत्तीसगढ़ ने तेजी से दर्ज की आर्थिक वृद्धि

487
0

कृषि ओर उससे सम्बंधित कार्यों में बनी तेज़ी को सराहा

रायपुर। कोरोना रोकथाम में अग्रणी रहने यहां तेजी से मरीजों के स्वस्थ्य होने और बेहतर प्रबंधन के लिए अब छत्तीसगढ़ की चर्चा देश में सबसे ज्यादा हो रही है। खुशी की बात यह है कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने भी यह मान लिया है कि छत्तीसगढ़ में लॉक डाउन की अवधि में भी तेजी से आर्थिक वृद्धि दर्ज की है।

छत्तीसगढ़ राज्य की चर्चा अब देशभर में होने लगी है। आज रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने भी अपनी रिपोर्ट में बताया है कि देश व्यापी लॉकडाउन के बावजूद छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में आर्थिक क्षेत्र में तेज़ी से वृद्धि देखी गयी जो कि देश में सुखद वातावरण बनाता है। रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि, पिछले तीन हफ्तों में, घरेलू विकास पर कुछ आंकड़े जारी किए गए हैं, लेकिन वे अर्थव्यवस्था की स्थिति का व्यापक मूल्यांकन करने के लिए बहुत निराश करते हे।

इन सबके बावजूद छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, ओडिशा, असम, कर्नाटक और जैसे राज्य तालाबंदी के बावजूद बुवाई गतिविधि में अग्रणी हैं। खाद्यान्न और बागवानी के उत्पादन में कृषि और संबद्ध गतिविधियों के सभी कार्य निरन्तर तेज़ी बनी रहने के कारण इन राज्यों में देश के अन्य विकसित राज्यों के मुक़ाबले आर्थिक विकास की दर काफ़ ी अच्छी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here