Home छत्तीसगढ़ युवती की हत्या गला घोंटकर की गई पीएम से हुआ खुलासा

युवती की हत्या गला घोंटकर की गई पीएम से हुआ खुलासा

637
0
file photo

जगदलपुर। जिला मुख्यालय से दस किमी की दूरी पर विगत दिनों आसना जंगल में मिली युवती कविता की अधजली लाश के मामले में पीएम रिपोर्ट मिल गई है, जिसमें युवती का पहले गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को जलाकर साक्ष्य नष्ट करने की बात सामने आ रही है।

उल्लेखनिय है कि 08 अप्रैल को पेट्रोल पंप से काम खत्म कर मृतिका युवती कविता अपने घर जाने के लिए अपनी स्कूटी से निकली थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंची। युवती के घर नही पहुचने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बकावंड चौकी में दर्ज करवाई। जिसके बाद दूसरे दिन आसना के पास ढोढरेपाल के जंगल में युवती का अधजला शव मिला। परिजनों ने उसकी शिनाख्त बकावंड की रहने वाली कविता झाली उर्फ कविता नेताम 22 वर्ष के रूप में की गई थी। परिजनों ने बताया कि मृतिका और उसके पति के बीच संबंध ठीक नहीं थे, जिसके कारण महिला अपने पति से अलग मायके में रह रही थी।

नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि पोस्ट मार्डम रिपोर्ट आज ही मिला है, जिसमें गला दबाने से युवती की मौत होना बताया गया है। मामले की गहनता से पडं़ताल की जा रही है, जल्द ही हत्यारों तक पहुचने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here