Home छत्तीसगढ़ खेत मे मिली किसान की लाश, हत्या की आशंका

खेत मे मिली किसान की लाश, हत्या की आशंका

534
0
file photo

बिलासपुर। जिले के तखतपुर इलाके में खेत के लिए सुबह काम पर निकले कृषक का शव? खेत में मिला है पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम कोसकट्टी निवासी प्रभु डहरिया उर्म 45 वर्ष आज सुबह उठकर अपने खेत के लिए गया हुआ था लगभग 8:00 बजे सूचना मिली कि उसका शव खेत में पड़ा हुआ है।

जिसकी जानकारी तखतपुर पुलिस को दी पुलिस ने मौके में पहुंच कर जांच प्रारंभ कर दी है बताया जाता है कि कृषक सुबह खेत जाने के लिए अपने घर में जानकारी देकर निकला था और उसका शव खेत पर मिला पास में ही टंगिया रखी हुई है और जूते भी बाहर निकले पड़े हैं पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों का बयान दर्ज कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here