Home छत्तीसगढ़ राजधानी के बोरियाकला में असामाजिक तत्वों ने भगवान की मूर्तियां तोड़कर की...

राजधानी के बोरियाकला में असामाजिक तत्वों ने भगवान की मूर्तियां तोड़कर की खंडित, लोगों में आक्रोश

484
0
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बोरियाकला क्षेत्र के मठपारा में अज्ञात असमाजिक तत्वों द्वारा मंदिर में स्थापित भगवान की मूर्तियों को तोड़कर खंडित करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बोरियाकला क्षेत्र के मठपारा में अज्ञात असमाजिक तत्वों द्वारा मंदिर में स्थापित भगवान की मूर्तियों को तोड़कर खंडित करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।  मिली जानकारी के अनुसार बोरियाकला के मठपारा स्थित मंदिर में बीती रात अज्ञात असामजिक तत्वों द्वारा प्रवेश कर वहां स्थापित भगवान राम-सीता, लक्ष्मण, शिव और हनुमान की मूर्ति को हथौड़ा या पत्थर आदि से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिये है।

इस घटना की जानकारी आज सुबह गांव के लोगों को हुई, जिसके बाद गांव वालों ने इसकी सूचना मुजगहन थाना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि इस घटना से गांव के लोगों में भारी आक्रोश है। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here