Home छत्तीसगढ़ पूर्व मंत्री डीपी धृतलहरे का निधन, रायपुर के निजी अस्पताल में ली...

पूर्व मंत्री डीपी धृतलहरे का निधन, रायपुर के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस: सीएम बघेल ने जताया शोक

537
0

रायपुर। पूर्व मंत्री डीपी लहरे का निधन हो गया है। राजधानी के निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री डी.पी.धृतलहरे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने डीपी धृतलहरे के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

डीपी धृतलहरे अविभाजित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री रहें है। वे चार बार मारो (नवागढ) विधानसभा से विधायक रहे। डीपी धृतलहरे का आज राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here