Home छत्तीसगढ़ बीएसपी में पदस्त मैनेजर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

बीएसपी में पदस्त मैनेजर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

512
0
file photo

भिलाई। बीएसपी के कोक ओवन में पदस्थ मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार देर रात की है। थाना ने बताया कि मृतक की पहचान विकास कुमार 38 साल के रूप में की गई है। पड़ोसियों की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेज दिया गया। मृतक मूलत: मेरठ उत्तरप्रदेश का रहने वाला था। आत्महत्या के कारण का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

बीएसपी का मैनेजर भिलाई के हॉस्टल में अकेला रहता था। रात 9 बजे उसे नाइट शिफ्ट ड्यूटी जाना था। जब वह समय से बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों ने आवाज लगाई। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर मैनेजर फंदे पर झूलता मिला। जिसकी सूचना तुरंत भट्ठी थाना पुलिस को दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here