छत्तीसगढ़ में मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 52 सीटों पर और भाजपा 28 सीटों पर आगे
केदार कश्यप भी पीछे
देवजी भाई पटेल भी पीछे
रायपुर.छत्तीसगढ़ में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 52 सीटों पर और भाजपा 28 सीटों पर आगे है। सात सीटें अन्य के खाते में जाती दिख रही हैं। राज्य में 12 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। कुल 76.35 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। पहले राउंड की गिनती खत्म होने के बाद मिले रूझानों में आए नतीजे कांग्रेस के लिए अच्छा रहा।
रायपुर धरसीवा में कांग्रेस की प्रत्याशी अनीता योगेंद्र शर्मा निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी देवजी भाई पटेल को 2000 मतों से पछाड़कर आगे चल रही रायगढ़ की खरसिया विधानसभा सीट से पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी पीछे चल रहे हैं।
कांकेर में सभी तीन सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। नारायणपुर में पहले राउंड में कांग्रेस 51 वोट से आगे चल रही है। कांकेर के अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विक्रम उसेंडी महज 2 वोट से आगे चल रहे हैं।
दुर्ग शहर और दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं । दुर्ग में डाक मतपत्रों के बाद अब ईवीएम से मतगणना शुरू, पाटन से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल आगे चल रहे हैं।
अंबिकापुर -लुंड्रा-सीतापुर में कांग्रेस 3822 वोट से आगे चल रही है । अंबिकापुर में पहले राउंड में टीएस सिंहदेव 5171 मतों से आगे चल रहे हैं। बैकुण्ठपुर में मनेन्द्रगढ़ विधानसभा में 111 मतों से भाजपा आगे। प्रेमनगर विधानसभा में पहले राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी खेलसाय सिंह भाजपा प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह से 2231 मतों से आगे चल रहे हैं।
बिलासपुर- मुंगेली में डाकमत पत्रों की गिनती जारी। मुंगेली विधानसभा से पुन्नूलाल मोहले आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के राकेश पात्रे व तीसरे स्थान पर जोगी कांग्रेस के चंद्रभान बारमते। वहीं लोरमी सीट से जोगी कांग्रेस के धर्मजीत आगे चल रहे हैं। मुंगेली से भाजपा प्रत्याशी पुन्नूलाल मोहले कांग्रेस के प्रत्याशी से 44 मतों से आगे चल रहे हैं। मरवाही से अजित जोगी 1890 वोट से आगे चल रहे हैं।
बिलासपुर के तखतपुर में 70 फीसदी पोस्टल बेलेट रिजेक्ट हो गए हैं। बिलासपुर विधानसभा में डाक मतपत्र के जरिए अमर अग्रवाल को 780 में से 451 वोट प्राप्त हुए। जांजगीर के जैजैपुर में बीजेपी को 2744, कांग्रेस को 2525 और बसपा को 2229 मत मिले हैं। जांजगीर में अकलतरा से पहले राउंड बसपा की ऋचा जोगी 403 मतों से आगे चल रही है



