Home छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय अध्यक्ष ही जारी करेंगे छ ग के नए मुख्यमंत्री का नाम

राष्ट्रीय अध्यक्ष ही जारी करेंगे छ ग के नए मुख्यमंत्री का नाम

703
0

रायपुर . आखिरकार वही हुआ जिसकी कांग्रेस में परंपरा चली आई है, मुख्यमंत्री चुनने विधायको की राय जानने के बाद भी मल्लिकार्जुन खड़गे ने सबसे चर्चा की, अंतिम नाम यहां तय नही हो पाया.

पार्टी के विधायक दल की बैठक रायपुर के एक निजी होटल में चल रही है। बैठक में दिल्ली से आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के ऑब्जर्वर मल्लिकार्जुन खड़गे भी उपस्थित हैं। कांग्रेस के आला नेताओं ने सर्वसम्मति से यह तय किया है कि छत्तीसगढ़ का सीएम कौन होगा इसका फैसला राहुल गांधी लेंगे।

श्री खड़गे के अनुसार बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राहुल गाँधी तय करेंगे कि सीएम कौन होगा। मल्लिकार्जुन के अनुसार यहां से कोई भी नाम नहीं भेजा जाएगा राहुल गांधी जिसे कहेंगे वो छत्तीसगढ़ के विधायक दल का नेता होगा। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया मौजूद है। साथ ही तमाम जीते हुए विधायक और अब तक नेता प्रतिपक्ष रहे टीएस सिंहदेव भी शामिल है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here