Home देश बुकिंग बंद करने के निर्देश के बाद विमानन कंपनियों के शेयर लुढ़के

बुकिंग बंद करने के निर्देश के बाद विमानन कंपनियों के शेयर लुढ़के

437
0

नयी दिल्ली। विमानन नियामक डीजीसीए ने विमानन कंपनियों को निर्देश दिया कि वे तीन मई के बाद भी यात्रा टिकट की बुकिंग न करें, जिसके चलते इन कंपनियों के शेयरों में सोमवार को 5.5 प्रतिशत तक की गिरावट हुई। बंबई शेयर बाजार में इंटरग्लोब एविएशन के शेयर 5.47 प्रतिशत टूटकर 1,010.65 रुपये के भाव पर आ गए, जबकि स्पाइसजेट के शेयर 2.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47.25 रुपये के भाव पर थे।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने रविवार को विमानन कंपनियों को निर्देश दिया कि वे तीन मई के बाद यात्रा के लिए बुकिंग लेना बंद कर दें और साथ ही आश्वासन दिया कि उड़ान संचालन फिर से शुरू करने के लिए उन्हें पर्याप्त समय दिया जाएगा। डीजीसीए ने एक परिपत्र में कहा, ”सभी एयरलाइनों को टिकट बुक करने से परहेज करने के लिए निर्देशित किया गया है और … आगे, एयरलाइनों को परिचालन शुरू करने के लिए सूचना और पर्याप्त समय दिया जाएगा।ÓÓ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here