Home देश कोरोना संक्रमित चिकित्सक की हार्ट अटेक से मौत, सर्वे...

कोरोना संक्रमित चिकित्सक की हार्ट अटेक से मौत, सर्वे के दौरान संक्रमित हुए थे

464
0

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कोरोना संदिग्धों के  सर्वे टीम में शामिल रहे चिकित्सक जिन्हें  कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण हस्पताल में भर्ती किया गया था हार्ट अटेक से मृत्यु हो गई है। ताजपुर पीएचसी में तैनात चिकित्सक एक हफ्ते पहले मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में भर्ती किया गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चिकित्सक के मौत की पुष्टि की है। बताया जाता है कि मृतक चिकित्सक  भी बिना पी पी इ के कोरेना संदिग्धों की जाँच में लगे थे .

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एम सी गर्ग ने सोमवार को यहां बताया कि स्वास्थ्य विभाग के ताजपुर पीएचसी पर तैनात रहे चिकित्सक की तड़के मृत्यु मौत हो गई। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे। 40 वर्षीय चिकित्सक कोरेना संदिग्धों  के सर्वे टीम का हिस्सा थे। सांस लेेने में तकलीफ होने पर उनको गत दस अप्रैल को टीएमयू में भर्ती कराया गया था. 11 अप्रैल को आईसीयू में रहने के बाद हालत बिगडऩे पर पिछले दस दिनों से लाईफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा हुआ था। रात में उन्हें हार्ट अटैक पडऩे के बाद लगभग 30 मिनट तक भरसक प्रयास के पश्चात भी उनको बचाया नहीं जा सका.
उन्होंने बताया कि ताजपुर सरकारी अस्पताल में तैनात सभी स्वास्थ्यकर्मियों को क्येरंताइन  किए जाने की वजह से अस्पताल को फिलहाल बंद कर देना पडा है। कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए लगभग 35 लोगों को क्येरंताइन में रखा गया है. उत्तर प्रदेश के हस्पतालों में भी पी पी इ की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय संसाधनों से कामचलाऊ व्यवस्था करके स्वास्थ्य कर्मियों ने शुरूआती कार्य किया जिससे स्वास्थ्य कर्मियों में संक्रमण बढ़ा .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here