रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिविल सेवा दिवस पर सिविल सेवकों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने ट्वीट में देश सेवा में समर्पित सिविल सेवकों और उनके परिवारजनों को सिविल सेवा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे नागरिक सेवा के अधिकारी कोरोना संकट की इस मुश्किल घड़ी में जिस समर्पण और सेवाभाव से काम कर रहे हैं, वह बेहद प्रशंसनीय है। आपके सेवा एवं कर्तव्य भाव पर देश को गर्व है।



