Home बिलासपुर संभाग कोरबा मानिकपुर चौकी प्रभारी निलंबित

मानिकपुर चौकी प्रभारी निलंबित

488
0

कोरबा। लॉक डाउन के दौरान सभी चौकी और थानों को आमजनों से सद्व्यवहार करने के साथ ही लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है, लेकिन मानिकपुर चौकी प्रभारी द्वारा आमजनों से दुव्र्यवहार के साथ ही दवाई लेने बाहर निकले एक व्यक्ति को मानिकपुर चौकी में बैठा दिया गया। इसके साथ ही लॉक डाउन का पालन कराने की जिम्मेदारी सहकर्मियों को दी गयी थी उनसे नही दुव्र्यवहार की शिकायतें मिल रही थी जिस पर संज्ञान लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने राहुल देव शर्मा को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी। जांच में शिकायत सही पाने पर जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने मानिकपुर चौकी प्रभारी राजेश जांगडे को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया जाकर लाइन भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here