Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर जारी

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर जारी

619
0

रायपुर। राज्य में आ रही उत्तर पश्चिम दिशा की गर्म शुष्क हवा से पारा लगातार ऊपर चढ़ता जा रहा है। मई माह के अंतिम सप्ताह में ही पारा अब 45 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि आगामी दो दिनों में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन भी नहीं होगा। मौसम वैज्ञानिक एचपी चन्द्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में इस समय उत्तर पश्चिम दिशा से गर्म और शुष्क हवाएं आ रही है। इसी के प्रभाव से राज्य में तापमान तेजी से बढ़ा है। राज्य के लगभग सभी प्रमुख शहरों में इन दिनों गर्मी में इजाफा हुआ है और धूप असहनीय हो गई है। वर्तमान में अधिकतम तापमान का आंकड़ा अब अपने पीक पोजिशन पर आ गया है।

इससे संभावना है कि अब आने वाले एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान के आंकड़े में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। राज्य की राजधानी रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में आज औरर कल लू के हालात बन सकते हैं। इधर गर्म-शुष्क हवा के असर से तापमान में हुई वृद्धि का असर आम जनजीवन में भी देखने को मिल रहा है। दिन में चिलचिलाती धूप से घरों से बाहर निकलना दुभर हो गया है। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग अपने-अपने घरों या कार्यालयों से बाहर निकल रहे हैं। दिन के अलावा अब रात में भी कूलर, पंखे बेअसर साबित होने लगा है। हालांकि अब अधिकतम तापमान में एक डिग्री से ज्यादा वृद्धि अथवा कमी की भी संभावना काफी कम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here