Home बिलासपुर संभाग कोरबा हाथी ने मचाया आतंक…एक महिला की मौत…ग्रामीणों में दहशत का माहौल

हाथी ने मचाया आतंक…एक महिला की मौत…ग्रामीणों में दहशत का माहौल

820
0
file photo

कोरबा। जिले में लोनर हाथी ने आतंक मचाया है। हाथी ने घर में सो रहे परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है। हाथियों के दल के आतंक के कारण दहशत का माहौल है। यह घटना पसान वन मंडल की है, जहां घर में सो रहे परिवार पर गजराज ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पसान वन मंडल क्षेत्र में यह घटना घटित हुई है लेकिन वन विभाग मुनादी सतर्क रहने के लिए कोई मुनादी नहीं करवा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here