Home छत्तीसगढ़ भिलाई के अधेड़ की कोरोना से मौत, सिर पर चोट का चल...

भिलाई के अधेड़ की कोरोना से मौत, सिर पर चोट का चल रहा था इलाज

834
0
तस्वीर भिलाई की है, यहां संक्रमित लोगोें के मिलने पर इस तरह से इलाकों को सील किया जा रहा है, करीब 25 कंटेनमेंट जोन भिलाई में हैं।

रायपुर। दीगर बीमारियों को लेकर एम्स में इलाज के लिए भर्ती मरीज अब कोरोना संक्रमण की चपेट में आते जा रहे है जिसके चलते पिछले दो दिन में दो लोगों की मौत हो गई जिनमें एक महिला और एक अधेड़ है। महिला जहां टीबी के इलाज के लिए एम्स पहुंची थी वहीं अधेड़ सिर में चोट लगने के कारण एम्स में भर्ती हुआ था। दोनों मृतक दुर्ग और भिलाई के निवासी है। कोरोना से हुई इनमें से एक ही पुष्टि एम्स के डायरेक्टर ने की है तथा दूसरे की दुर्ग जिला प्रशासन ने। मंगलवार को जिस शख्स की मौत हुई वह भिलाई के कैंप एरिया के रहने वाला था। इनकी उम्र 55 साल बताई जा रही है। करीब 4 दिन पहले सिर में चोट आने की वजह से उन्हें परिजन रायपुर एम्स लेकर आए थे। इनका कोरोना सैंपल भी लिया गया था। जांच में यह व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया था। मंगलवार को इसकी मौत हो गई। इस व्यक्ति की मौत के बाद भिलाई के कैंप एरिया में प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाते हुए कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। फिलहाल परिजन को मृतक का शव नहीं सौंपा जाएगा।

सरकार इस मौत को कोरोना से मौत मान रही है या नहीं यह साफ नहीं हो सका है। हालांकि अब तक कोरोना की वजह से 7 लोगों की जान राज्य में जा चुकी है। दुर्ग जिला प्रशासन ने मौत की पुष्टि की है। वह माली का काम करता था। अपने काम के दौरान छत से गिर गया था। सिर पर गंभीर चोंटे आई थी। मृतक की कोरोना सैंपल की रिपोर्ट 6 जून को पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कैंप क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था। साथ ही उसके संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारैंटाइन किया गया था। दुर्ग जिले में 25 कंटेनमेंट जोन है। दुर्ग जिले में 43 कोरोना मरीज है। वहीं दूसरी ओर एम्स में भर्ती दुर्ग की महिला ने सोमवार की शाम को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हालांकि महिला टीबी इलाज के लिए एम्स आई थी लेकिन कोरोना से संक्रमित होने के कारण उसकी मौत हो गई। एम्स के डायरेक्टर डॉ. नितिन एम नागरकर ने महिला की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि टीबी के साथ किडनी फेल थी। पहले भी ब्लड कैंसर व एचआईवी की मौत हुई है। इससे पहले बिलासपुर में 2, दुर्ग, रायपुर व जगदलपुर में एक-एक वहीं 5 मरीजों की मौत हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here