Home रायपुर संभाग रायपुर जिला अवंति विहार में 23 वर्षीय युवती कोरोना पॉजीटिव!

अवंति विहार में 23 वर्षीय युवती कोरोना पॉजीटिव!

835
0
demo pic

रायपुर। राजधानी के अवंति विहार कालोनी में रहने वाली एक युवती के भी कोरोना पॉजीटिव होने की खबर आ रही है। बताया जाता है कि यह युवती बैंगलोर से वापस लौटी थी, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से वह क्वारंटाईन में थी, अब उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आने की सूचना है।
सूत्रों की माने तो 23 वर्षीय युवती बैंगलोर से रायपुर लौटी थी। अवंति विहार कालोनी स्थित घर में उसे सुरक्षा के लिहाज से क्वारंटाईन किया गया था। बताया जाता है कि इस युवती के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही थी। अब बताया जा रहा है कि युवती कोरोना पॉजीटिव है, लिहाजा अब उसे अस्पताल शिफ्ट किए जाने की तैयारी हो रही है। वहीं पुलिस आसपास के इलाकों को कंटेननमेंट जोन बनाने में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक मामले की विस्तृत जानकारी और पुष्टि नहीं हो पाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here