रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसान सत्याग्रहण के प्रणेता और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नमन किया है। अपने ट्वीटर एकाउंट में जारी संदेश में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लिखा-महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और छत्तीसगढ़ में किसान सत्याग्रहण के प्रण्णेता बाबू छोटेलाल श्रीवासतव जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। प्रदेश में स्वतंत्रता आंदोलन की अलख जगाने में बाबू साहब का योगदान अविस्मरणीय है। उनके नेतृत्व में अन्याय के विरुद्ध किसानों ने कंडेल सत्याग्रह किया।



