Home देश बदमाशों की गोली से घायल पत्रकार की मौत, यू पी में अपराधी...

बदमाशों की गोली से घायल पत्रकार की मौत, यू पी में अपराधी बेलगाम

737
0
पत्रकार विक्रम जोशी

गाजियाबाद:- यूपी के गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की मौत हो चुकी है।युवती से छेड़खानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पर पत्रकार विक्रम जोशी को बदमाशों ने सिर पर गोली मार दी थी। लखनऊ, गोसाईगंज के पत्रकार सुनील कुमार यादव पर पुलिस द्वारा सुनील के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 326/20 धारा 323, 332, 353, 504, 506, 354 अनुसूचित जाति व अनुसूचित 3/2(va) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। उनका कुसूर यह था कि उन्होंने एक खबर छापी थी कि जनता त्रस्त, अपराधी मस्त,पुलिस पस्त।’

यूपी में पत्रकारों के खिलाफ लगातार फर्जी मुकदमे हो रहा है, सरकारी मशीनरी उनको धमका रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है कि योगी की सरकार अब न केवल फेल हो चुकी है बल्कि हर मोर्चे पर चारों खाने चित्त है। सरकार समर्थित इनकाउंटर का एक बड़ा सिलसिला भी अपराध के रोकथाम में नाकामयाब रहा है। सवाल यह उठाया जा रहा है कि जो सरकार आम नागरिकों की, अपने पुलिसकर्मियों की रक्षा नही कर सकती वो खबरनवीसों की रक्षा क्या करेगी?

विक्रम जोशी के घर मे मातम पसरा हुआ है। यूपी के तमाम बड़े नाम वाले पत्रकार जिन्होंने पूर्व सपा शासनकाल में खूब मलाई पाई है राज्यपाल के साथ फोटो खिंचवाई है पत्रकारों की हत्या और उनके उत्पीड़न पर खामोश हैं। इनमे से ज्यादातर राज्य सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त और सुविधाभोगी पत्रकार अब भी चुप हैं। जबकि अब वक्त आ गया है कि खबरनवीस सड़कों पर उतरे। सवाल उठाया जा रहा हैओ कि एडीटर्स गिल्ड, पीसीआई, प्रेस काउंसिल, यूपी प्रेस क्लब जैसी संस्थाएं क्या बिना रीढ़ की है क्या पत्रकारों को अब यह लड़ाई व्यक्तिगत स्तर पर लड़नी होगी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here