हाल ही में एक साउथ की फिल्म की शूटिंग के दौरान बिग बी की बकरी चराते हुए फोटो इंटरनेट पर काफी वायरल हो गई थी. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि आई वॉक गोट. इससे पहले उनके और शाहरुख खान के मस्ती भरे और मजाकिया झगड़े की बात भी सामने आई थी जिसे लोगों ने खूब एन्जॉय किया था. उल्लेखनीय है बिग बी दो भाषाओं में बन रही फिल्म तेरा यार हूं मैं की शूटिंग में व्यस्त हैं. यह फिल्म तमिल और हिन्दी में एक साथ बन रही है. इस फिल्म में उनके साथ सूर्या और राम्या कृष्णा हैं.