स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन छत्तीसगढ़ ने घोषित की रायपुर जिला कार्यकारिणी
पत्रकार राहुल सिन्हा बने रायपुर जिला अध्यक्ष, लविंदर सिंघोत्रा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
सदस्यता अभियान तेज, रायपुर समेत सभी जिलों में संगठन विस्तार की तैयारी
रायपुर, पत्रकारिता एवं पत्रकार हितों के लिए समर्पित भारत के सबसे बड़े और पुराने राष्ट्रीय संगठन “इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन ” से सम्बध्द “स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन छत्तीसगढ़” के जिला कार्यकारिणी की घोषणा एक सितंबर 2025 को की गई। सोमवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिलीप साहू तथा प्रभारी जिला रायपुर की अनुशंसा से प्रदेश अध्यक्ष पी सी रथ ने अनुभवी पत्रकार राहुल सिन्हा ( आकाशवाणी) को जिला अध्यक्ष, जिला सचिव के पद पर लविंदर सिंघोत्रा व कोषाध्यक्ष अमित बाघ ( IND 24) को मनोनीत किया।
संगठन सचिव सुधीर आज़ाद तम्बोली ने बताया कि संगठन विस्तार के लिए प्रदेश भर में सदस्यता अभियान जारी है जिसमें रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों से सदस्य जुड़ते जा रहे है। राजधानी रायपुर जिले के कार्यकारिणी सदस्यों में अजय रघुवंशी, आकाश शुक्ला, अंकुश शर्मा, निधि प्रसाद, स्वप्निल गौरखेड़े, स्नेहिल सराफ, श्रवण तंबोली, खुशबू ठाकरे, हिमांशु पटेल, कुलभूषण ठाकुर, मोनिका दुबे सदस्य मनोनीत किए गए हैं।
रायपुर जिला पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी की घोषणा पश्चात अब जल्द ही सभी जिलों के कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। रायपुर में दो उपाध्यक्ष खोमन साहू ( विस्तार न्यूज) एवं अंबिका मिश्रा को मनोनीत किया गया है।
सह सचिव विक्की पंजवानी एवं वर्षा यादव ( झूठा सच ) बनाए गए हैं। जिले में 2 मीडिया प्रभारी सुधीर वर्मा ( स्वदेश न्यूज ) तथा जिज्ञासा चंद्रा (साधना न्यूज) को बनाया गया है।
#journalist #IJU #पत्रकार_यूनियन



