पाकिस्तान इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ. पहले जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर ये फाइबर ऑप्टिक्स क्या बला है? ये दुनिया के इंटरनेट को कैसे जोड़ता है? ये समंदर में क्यों है?
शनिवार को लाल सागर में बिछे फाइबर ऑप्टिक केबल्स के कटने से पूरी दुनिया के इंटरनेट कनेक्टिविटी को झटका लगा है. इसका सबसे ज्यादा असर पाकिस्तान और कई दक्षिण एशियाई देशों पर हुआ है. इंटरनेट और फोन सेवाएं ठप हो गईं. माइक्रोसॉफ्ट, मिडिल ईस्ट इंस्टिट्यूट वेबसाइट के अलावा अन्य स्रोतों के अनुसार SMW4 और IMEWE जैसे प्रमुख केबल्स सबसे ज्यादा प्रभावित हुए है. हॉन्गकॉन्ग की टेलीकॉम कंपनी HGC ग्लोबल कम्युनिकेशंस ने बताया कि इस घटना से एशिया, यूरोप और मध्य पूर्व के बीच 25% डेटा ट्रैफिक प्रभावित हुआ. कई देशों ने इंटरनेट स्पीड कम होने के प्रभाव को महसूस किया. चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है फाइबर ऑप्टिक या फिर अंडरसी केबल्स (Under Sea Cables).



