Home विचार और विमर्श आर्थिकी राजेंद्र जैन बने केंद्रीय आयकर विभाग के अधिकृत वकील

राजेंद्र जैन बने केंद्रीय आयकर विभाग के अधिकृत वकील

18
0

 

वित्त विभाग की अनुशंसा से हुई नियुक्ति, तीन वर्षों का होगा कार्यकाल

​रायपुर, 03 जुलाई 2026 केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT), वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के आदेश (फ. सं. 278/एम-15/2026-आईटीजे) के तहत मिली स्वीकृति के बाद, रायपुर के अधिवक्ता राजेंद्र जैन को रायपुर क्षेत्र के सत्र- न्यायालयों और उनके अधीनस्थ न्यायालयों में आयकर विभाग (Income Tax Department) का प्रतिनिधित्व करने के लिए विशेष लोक अभियोजक (Special Public Prosecutor – SPPs) के मुख्य पैनल (Main Panel) में नियुक्त किया गया है।
​भारत के राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जारी इस आदेश के तहत यह नियुक्ति आगामी तीन वर्षों के लिए की गई है

​गौरतलब है कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने यह आदेश विधि एवं न्याय मंत्रालय (न्यायिक अनुभाग) की सहमति से 29 जून 2026 को जारी किया था, जिसके तहत रायपुर क्षेत्र के लिए मुख्य पैनल में अधिवक्ता राजेंद्र जैन के साथ अधिवक्ता विनोद प्रधान को भी शामिल किया गया है।

रायपुर के मित्रों और सहयोगियों द्वारा राजेंद्र जैन के इस चयन पर बधाई दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here