मुंबई। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया गया. गश्ती के लिए निकले कमाण्डो के वाहन को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया गया. इस हमले में 15 कमाण्डो के शहीद होने की जानकारी सामने आई है. घटनास्थल पर दोनों ओर जोरदार फायरिंग भी हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने हमले की कड़ी निंदा की है. बता दें कि आज ही दिन मजदूर दिवस के साथ ही महाराष्ट्र दिन भी मनाया जाता है.
मिली जानकारी के अनुसार सी 60 कमाण्डो को एक निजी वाहन में गश्त के लिए कुरखेड़ा-कोरची मार्ग पर थे. इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया. धमाका इतना जबरदस्त था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए. शुरुआती जानकारी में 15 कमाण्डो के शहीद होने की जानकारी सामने आई है. बता दें कि गढ़चिरौली में पिछले कई दिनों में नक्सलियों की गतिविधियां तेज हो गईं थी. लोकसभा चुनाव के दौरान भी नक्सलियों ने पोलिंग बूथ के पास एक धमाका किया था, हालांकि इस हमले में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ था लेकिन नक्सलियों ने अपनी मौजूदगी का अहसास कर दिया था. इससे पहले भी नक्सलियों ने इसी इलाके में सडक़ निर्माण में लगी एक कंपनी के तीस वाहनों को आग के हवाले कर दिया था.
फोटो ANI



