Home Uncategorized मोदी फिर चुने गए राजग संसदीय दल के नेता

मोदी फिर चुने गए राजग संसदीय दल के नेता

559
0
file photo

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संसदीय दल ने नरेंद्र मोदी को शनिवार को फिर से अपना नेता चुन लिया. इससे पहले भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल ने उन्हें अपना नेता निर्वाचित किया था. संसद के केंद्रीय कक्ष में राजग के नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक हुई जिसमें पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने श्री मोदी को पार्टी संसदीय दल का नेता चुनने का प्रस्ताव पेश किया. भाजपा के वरिष्ठ नेताओं राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी ने इसका अनुमोदन किया और उसके बाद पार्टी के सभी नवनिर्वाचित सांसदों ने हाथ खड़े कर और मेजे थपथपाकर प्रस्ताव का समर्थन किया.
इसके बाद शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल ने श्री मोदी को राजग संसदीय दल के नेता चुनने का प्रस्ताव पेश किया. जनता दल युनाईटेड के प्रमुख एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख रामविलास पासवान, अन्ना द्रमुख के नेता एवं तमिलनाड़ु ईके पलानीस्वामी, नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के प्रमुख एव नागालैड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो तथा नेशनल पीपुल्स पार्टी के प्रमुख एवं मेघालय के मुख्यमंत्री कोनार्ड संगमा ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया. इसके बाद राजग के नवनिर्वाचित सांसदों ने दोनों हाथ उठाकर इसका समर्थन किया.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here