Home देश इलाज के लिए लंदन नहीं यहां जाने की अनुमति मिली वाड्रा को

इलाज के लिए लंदन नहीं यहां जाने की अनुमति मिली वाड्रा को

575
0

नई दिल्ली। हवाला मामले का सामना कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा को इलाज के लिए विदेश जाने की सोमवार को विशेष अदालत ने अनुमति दे दी. हालांकि श्री वाड्रा ने लंदन जाने का अनुरोध किया था. लेकिन अदालत ने उन्हें अमेरिका या हॉलैंड जाने की अनुमति दी.
विशेष अदालत के न्यायाधीश अरविंद कुमार ने श्री वाड्रा को छह सप्ताह के लिए अमेरिका और हालैंड जाने की अनुमति दी है. उन्होंने अपनी याचिका में लंदन जाने की अनुमति मांगी थी. श्री वाड्रा की याचिका पर सुनवाई कर फैसला आज के लिए सुरक्षित रख लिया था. श्री वाड्रा पर लंदन में 19 लाख पौंड में संपत्ति खरीदने का हवाला मामला चल रहा है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति की तरफ से अधिवक्ता केटीएस तुलसी अदालत में हाजिर हुए. उन्होंने अदालत से कहा कि यदि प्रवर्तन निदेशालय को श्री वाड्रा के लंदन जाने पर आपत्ति है तो वह वहां नहीं जाएंगे. निदेशालय की ओर से महाअधिवक्ता तुषार मेहता और अधिवक्ता नितेश राणा ने अदालत में श्री वाड्रा की याचिका का विरोध किया. न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद श्री वाड्रा को छह सप्ताह के लिए अमेरिका या हॉलैंड जाने की इजाजत दे दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here