रायपुर जिले में सर्वाधिक 13 मरीज मिले, राज्य में 642 एक्टिव केस
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार को कोरोना संक्रमित 107 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया, वहीं 65 नये मरीजों की भी पहचान की गई है, जिसमें सर्वाधिक 13 मरीज रायपुर जिले में एवं 12 जगदलपुर जिले में मिले है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज देर शाम को जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक कोरोना वायरस के संभावित 191938 लोगों का सैंपल जांच किया गया है, जिनमें कुल 3491 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये है। इन संक्रमित मरीजों में 2835 मरीज स्वस्थ हो चुके है, जबकि 14 की मौत हुई है। वहीं वर्तमान में 642 सक्रिय मरीज है। आज दिनभर में कुल 65 नये संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है, इनमें रायपुर जिले से 13, जगदलपुर से 12, नारायणपुर से 10, राजनांदगांव से 08, दुर्ग से 05, दंतेवाड़ा से 04, कोरबा से 03, बेमेतरा-सरगुजा व कोरिया से 02-02 तथा बालोद-गरियाबंद-सुकमा व कांकेर से 01-01 संक्रमित मरीज मिले है। ज्ञात हो कि विगत रात्रि भी 11 नये संक्रमित मरीजों की पहचान की गई थी, जिनमें नारायणपुर से 07 एवं सरगुजा से 04 थे। 




