Home बस्तर संभाग कोंडागांव जगदलपुर मार्ग पर देर रात बस दुर्घटना , रॉयल ट्रेवल्स की...

जगदलपुर मार्ग पर देर रात बस दुर्घटना , रॉयल ट्रेवल्स की बस केसकाल के खालेमुरवेंड में पलटी

392
0

( बस की तस्वीर प्रतीकात्मक है)

कांकेर 1 मार्च 2024, देर रात्रि 11.30 के आसपास केशकाल से कांकेर के बीच घाट के नीचे के गांव खाले मुरवेंड में बस पलटने की खबर मिली है। रॉयल ट्रेवल्स की ये बस किसी ट्राला से टकरा कर असंतुलित हो कर सड़क से नीचे जा पलटी। घटना में कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है।  दुर्घटना के बाद चालक परिचालक फरार हो गए।

यात्रियों से भरी बस के दुर्घटना ग्रस्त होने के बाद घायलों को चिकित्सालय उपचार हेतु भेजा जा रहा था।

विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here