बेंगलुरू। भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी रानी रामपाल ने बुधवार को कहा है कि वह राजीव गांधी खेल रत्न के लिए नामांकित होकर सम्मानित महसूस कर रही हैं। हॉकी इंडिया (एचआई) ने इस साल रानी का नाम खेल रत्न के लिए खेल मंत्रालय को भेजा है।
पद्मश्री सम्मान पा चुकी रानी ने कहा, मैं प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न के लिए नामांकित होकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं इस बात से काफी खुश हूं कि हॉकी इंडिया ने इस सम्मान के लिए मेरा नाम नामांकित किया है। उनके लगातार समर्थन से मुझे और टीम को हमेशा अच्छा करने की प्ररेणा दी है।
हॉकी इंडिया ने साथ ही वंदना कटारिया, मोनिका और हरमनप्रीत सिंह को अर्जुन अवार्ड के लिए नामांकित किया है।
अपने साथियों को बधाई देते हुए रानी ने कहा, यह अच्छी बात है कि महिला टीम से दो खिलाडिय़ों को अर्जुन अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है। मैं वंदना और मोनिका को बधाई देती हूं। मुझे लगता है कि दो खिलाडिय़ों का नामांकित होना बताता है कि महिला टीम सही दिशा में जा रही है और यह सिर्फ हमें विश्व स्तर पर अच्छा करने के लिए प्रेरित करेगी।
77 वर्षीय दिग्गज अभिनेता ने कहा, अभिनेताओं की युवा नस्ल सबसे बेहतर है। क्षमा करें, वास्तव में मुझे नस्ल शब्द पसंद नहीं है। इससे मुझे घोड़े का ध्यान आ जाता है। युवा पीढ़ी या वर्तमान पीढ़ी के कलाकार एक इम्पेकेबल फॉल्टलेस फैकल्टी हैं। वे एक लर्निग डिवाइस हैं या अधिक वर्तमान समय में मेरी भाषा में कहें तो एक 5-स्टार लर्निग एप हैं।
फिलहाल, बच्चन गुलाबो सिताबो की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। शूजीत सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म को थिएटर में रिलीज होना था। हालांकि, कोरोनावायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के चलते बंद सिनेमाघरों के कारण अब इसे एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है।
फिल्म का प्रीमियर 12 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here