आरंग। आरंग थाना क्षेत्र में हुए दुष्कर्म की एक वारदात के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 28 जून को 28 साल की एक शादीशुदा महिला ने आरंग थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने मंदिरहसौद थाना क्षेत्र के ग्राम बहानाकाड़ी के रहने वाले जगत खंडेलवार (40) के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया था।

बताया गया कि पीड़िता की पहली बार मुलाकात जगत से एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। आरोपी उसे अपने आप को पत्रकार और फिल्म डायरेक्टर बताता था। जिसके बाद उन दोनों की अच्छी जान पहचान हो गई। आरोपी ने महिला को शादी करने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी खुद शादीशुदा है और अपने परिवार के साथ बहानाकाड़ी में ही रहता था। इस मामले में माना सीएसपी लालचंद मोहले ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस लगातार आरोपी की पतासाजी में लगी हुई थी। जिसके बाद गुरुवार को उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376 और 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here