रायपुर। धान खरीदी, किसानों पर लाठी चार्ज जैसे मुद्दों के विरोध में आज भाजपा सदस्य काला कपड़ा पहनकर विधानसभा पहुंचे। इधर सदन में आज राज्य सरकार धान खरीदी को लेकर महत्वपूर्ण तथ्य रख सकता है।
राज्य में धान खरीदी को लेकर पिछले सप्ताह हुए हो-हंगामा, लाठीचार्ज, बारदाने की कमी और किसानों के आक्रोश को ध्यान में रखते हुए आज विपक्षी दल भाजपा के सदस्यों ने काला कपड़ा पहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

विधानसभा पहुंचे भाजपा सदस्यों के काले कपड़ो ने ही यह साफ कर दिया था कि वे राज्य सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं। ज्ञात हो कि भाजपा की यह नई रणनीति है, जिसके चलते वे सरकार को घेरने के लिए इस तरह से विरोध कर रहे हैं। सदन में आज नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक अजय चंद्राकर, पुन्नूलाल मोहले सहित अन्य विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे हैं। इधर राज्य सरकार पहले भी स्पष्ट कर चुकी है कि टोकन ले चुके किसानों से उनका धान खरीदा जाएगा। अब देखने वाली बात यह है कि आज सदन में सत्ता पक्ष विपक्ष के हमलों का किस तरह से जवाब देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here