भोपाल । मध्यप्रदेश में राजनीतिक उथल पुथल के बीच प्रशासनिक गलियारे से एक बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने 5 जिलों के कलेक्टरों के तबादले किये हैं। उन कलेक्टरों में ग्वालियर के कलेक्टर भी शामिल हैं, जहां से ज्योतिरादित्य सिंधिया आते हैं। वही सिंधिया जिन्होंने कुछ देर पहले ही कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था।

2007 बैच के सिक्किम कैडर के आईएएस जीतेंद्र सिंह राजे को नीमच का कलेक्टर बनाया गया है, वहीं 2008 बैच के आईएएस एस विश्वनाथ को गुना का नया कलेक्टर बनाया गया था, इससे पहले वो हरदा के कलेक्टर थे। 2010 बैच के आईएएस कौशलेंद्र विक्रम सिंह को ग्वालियर का नया कलेक्टर बनाया गया, वो विदिशा के अब तक कलेक्टर थे।

2010 बैच के आईएएस ग्वालियर कलेक्टर अनुराग चौधरी की छुट्टी हो गयी है, उन्हें मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है। गुना कलेक्टर को भी राज्य सरकार ने वापस बुला लिया है। 2010 बैच के आईएएस और गुना कलेक्टर भास्कर लक्षकार को भी मंत्रालय में उप सचिव बना दिया गया है। 2012 बैच के आईएस पंकज जैन को विदिशा का कलेक्टर बनाया गया है, वहीं 2012 बैच के आईएएस अनुराग वर्मा को हरदा का नया कलेक्टर बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here