भोपाल। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विधानसभा में विश्वास मत के जरिये बहुमत साबित किया। कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही 27 मार्च तक स्थगित कर दी गई। विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति ने देर रात इस्तीफा दे दिया। इससे पहले, शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

चौहान चौथी बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। बुधनी से विधायक श्री चौहान ने देर रात राजभवन में शपथ ली। राज्यपाल लालजी टंडन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले, श्री कमलनाथ ने कांग्रेस के 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 230 सदस्यों की राज्य विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के 107 विधायक हैं। 22 विधायकों के त्यागपत्र के बाद कांग्रेस के 92 विधायक रह गये हैं। फिलहाल विधानसभा में 24 सीटें खाली हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here