बॉलिवुड ऐक्टर रणबीर कपूर और ऐक्ट्रेल आलिया भट्ट के बीच अब रिश्ते को छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। सभी जानते हैं कि लॉकडाउन नहीं हुआ होता तो दोनों शादी के बंधन में बंध चुके होते हैं। हालांकि अभी यहां जिस वीडियो के बारे में मैं बात कर रहा हूं, ये उन दिनों की बात है जब वे धीरे-धीरे अपने प्यार को सार्वजनिक करना शुरू किए थे। और उस स्थिति में प्यार जिस मोड़ पर होता है, वह भाव देखने और महसूस करने लायक होता है। यह वीडियो भी आप तभी महसूस कर सकते हैं।

जी हां, जो वीडियो अब वायरल हो रहा है वह एक अवॉर्ड फंक्शन का है। अपने रिश्ते को लेकर धीरे-धीरे खुल रहे रणवीर और आलिया उस जगह पर थे जहां अब सार्वजनिक जगहों पर वह साथ बैठना या रहना पसंद करने लगे थे और साथी कलाकार भी उनके रिश्ते को अहमियत देते थे।
तो फंक्शन के दौरान जब राजी फिल्म के लिए आलिया भट्ट को बेस्ट ऐक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए मंच पर बुलाया जाता है, रणबीर बेहद उत्साहित दिखते है। रणबीर और आलिया अगल-बगल बैठे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि उत्साहित रणबीर आलिया की तरफ किस करने के लिए बढ़ते हैं। आलिया का चेहरा देखने लायक होता है। वह मुड़ जाती हैं और रणबीर उनके गालों पर हल्का किस करते हैं।
इसके बाद दोनों हग करते हैं। हालांकि काफी देर तक आलिया भट्ट इस मनोभाव में खुद को महसूस करती हैं। वह भी रणबीर को किस करती हैं। दोनों मुस्कुराते हैं कुछ देर। बगल में बैठे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हौसला देते हुए दिखते हैं। वीडियो में सिर्फ इतना ही है लेकिन आप बार-बार इस कपल को देखना पसंद करेंगे। इस पल को महससू करना चाहेंगे।
बता दें कि पहले इंटरव्यू में भी आलिया ने रणबीर पर बात करते हुए कहा था, यह कोई रिलेशनशिप नहीं बल्कि मैं इसे फ्रेंडशिप कहूंगी। उधर, रणबीर ने भी काफी बाद में इस रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकारा। अब दोनों साथ हैं और पूरी इंडस्ट्री ने उन्हें इसके लिए सम्मान भी दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here